Why Borrow ? : Avoid repeated cost on books buying or renting .You can take more risks in reading because you don’t have to commit to buying everything you read.If you don’t like a book, just take it back. Borrow Now
- About Book : चाणक्य मंत्र पूरे राष्ट्र को प्रभावित करने वाले भारत के महान कूटनीतिज्ञ चाणक्य पर आधारित जीवंत आर दिलचस्प घटनाओं का पुलिंदा है। कहानी में रोचक मोड़ तब आता है जब उसमें चाणक्य के आज के अवतार गंगासागर मिश्र का प्रवेश होता है। क्या वह सत्ता में दखल रखने वाला अगला महत्वपूर्ण व्यक्ति बन पाएगा? एक पुराने कस्बे में जन्मा गंगासागर मिश्र कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। समाज तो उसे मुश्किल से गुजारा चलाने वाले एक ब्राह्मण शिक्षक के रूप में ही देखता था, जबकि वो तो था विभाजित उपमहाद्वीप को एकल साम्राज्य के अधीन एक अखंड राष्ट्र में रूपायित करने वाले चाणक्य का अवतार। चाणक्य मंत्र में अश्विन साधी अपने पाठकों को दो समानांतर विश्वों के दर्शन करवाता है जो मुख्य पात्रों की वाद्धिक प्रतिभाओं से जुड़े हुए हैं। पहली कहानी 350 ईसा पूर्व की है जब अपने पिता की हत्या से भड़का एक युवा तत्कालीन सम्राट से बदला लेने के लिए मार्य वंश के पहले भावी सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य को मोहरा बनाकर नंद साम्राज्य को उखाड़ फेंकता है। फिर दृश्य बदलता है और पाठक आधुनिक भारत के रूबरू होता है, जहां गंगासागर मिश्र बेहद मामूली जीवन जी रहा था जब तक कि वह कानपुर की एक महत्वाकांक्षी लडकी को भारत के प्रधानमंत्री पद पर बिठाने के लिए कमर नहीं कस लेता। क्या उसका जुगाड़ तंत्र राष्ट्र की नियति बदल पाएगा? यह दिलचस्प उपन्यास पाठक को चाणक्य की निर्दयी लेकिन दूरदर्शी चौकस चालों से दो-चार करवाता है।
