Why Borrow ? : Avoid repeated cost on books buying or renting .You can take more risks in reading because you don’t have to commit to buying everything you read.If you don’t like a book, just take it back. Borrow Now
About Book : इस छोटी सी पुस्तक में शेयर बाजार का तार्किक विश्लेषण किया गया है। इसमें कारणों और परिणामों का अध्ययन किया गया है। चौथे अध्याय में शेयर बाजार के उठने या गिरने के 10 सबसे आम कारण बताए गए हैं। इस अध्याय को पढ़ने के बाद आम आदमी भी यह जान सकता है कि शेयर बाजार क्यों गिरता है या क्यों उठता है। पाँचवें अध्याय में कंपनियों के शेयर के भाव बढ़ने के 20 कारण बताए गए हैं। यह अध्याय बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि हर निवेशक यही तो चाहता है कि उसकी कंपनी के शेयर के भाव बढ़ें।
यह पुस्तक शेयर बाजार को तर्क की कसौटी पर परखने का प्रयास है। वैसे यह भी सच है कि शेयर बाजार हमेशा तर्कपूर्ण व्यवहार नहीं करता है और इसमें लोभ या दहशत की भावनाएँ हावी हो सकती हैं। बहरहाल, ऐसा सिर्फ कुछ समय के लिए ही होता है। लंबे समय में तर्क की विजय होती है और उसी कंपनी के शेयर आसमान छूते हैं, जिसमें दम होती है।
यह पुस्तक तर्कपूर्ण होने के साथ-साथ व्यावहारिक भी है। इसमें कोरे सिद्धांतों का विश्लेषण नहीं है, बल्कि सफलता के व्यावहारिक सूत्रों का वर्णन है। यह पुस्तक आपको शेयर बाजार में सफलता के लिए तैयार करती है। और अंतिम बात, आम तौर पर ऐसा माना जाता है कि शेयर बाजार में सफलता पाना हर एक के बूते की बात नहीं है और इसके लिए विशेष बुद्धि की जरूरत होती है। सफल निवेशकों के अनुसार यह धारणा गलत है। जैसा मशहूर निवेशक पीटर लिंच कहते हैं, 'हर व्यक्ति में इतनी बुद्धि होती है कि वह शेयर बाजार में सफल हो सके। अगर आपने पाँचवीं क्लास की गणित की परीक्षा पास कर ली है, तो आप यह काम कर सकते हैं।"
About Author : Dr. Sudhir Dixit
Download now : https://www.borrowbuybooks.com/share-baazar-ka-taala-aur-safalta-ki-chaabi-by-dr.-sudhir-dixit--1
Book Format: PDF
Book Size: 732kb
Number of pages: 41
Language: Hindi
Available for: Virtual book shelf & other plans only.
Unlock a world of knowledge with our customize book plans! click here NOW
