Why Borrow ? : Avoid repeated cost on books buying or renting .You can take more risks in reading because you don’t have to commit to buying everything you read.If you don’t like a book, just take it back. Borrow Now
- About book : हिंदी साहित्य के महान कवि हैं कबीर। इन्होंने भारतीय समाज के जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। हिंदू और मुसलमानों में व्याप्त रूढ़ियों और कर्मकांडों पर प्रहार करते हुए इन्होंने पूरे उत्तर भारतीय समाज के चिंतन को नई दिशा दी। जहाँ उनकी भक्ति-संबंधी कविता की भाषा मधुर और गंभीर है, वहीं पाखंडों का विरोध करती उनकी कविता बेहद कठोर है। इनके काव्य में भारत के विभिन्न क्षेत्रों की बोलियों के शब्दों का मिश्रण है। इनकी भाषा को विद्वानों ने 'सधुक्कड़ी' कहा है। शायद यही कारण है कि इन्हें लंबे समय तक आम जनता ने कंठस्थ रखा है। प्रस्तुत पुस्तक कबीर : एक चयन में संपादक ने इनके जन्म और जीवन से जुड़े तथ्यों, उनके समय और समाज के इतिहास के साथ उनकी कृतियों पर प्रामाणिक जानकारी दी है; साथ ही उनके चुने हुए साखी, पद और रमैनी को भी संकलित किया है।
- About Author : रामवचन राय : (जन्म 1943, सीवान, बिहार) प्रसिद्ध शिक्षाविद्, आलोचक और कवि। हिंदी विभाग, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रोफ़ेसर। बिहार विधान परिषद के सदस्य। पहला कविता-संग्रह 1966 में टटकी कविता शीर्षक से प्रकाशित हुआ। अन्य प्रकाशित कृतियाँ हैं नई कविता का भावबोध, नई कविता : उद्भव और विकास, रेणु : संस्मरण और श्रद्धांजलि, भीड़ का आदमी : कर्पूरी ठाकुर, रामवृक्ष बेनीपुरी।बिहार तथा देश की महत्त्वपूर्ण शिक्षा संस्थाओं के सदस्य रहे रामवचन जी वर्तमान में साहित्य अकादेमी के हिंदी परामर्श- मंडल के सदस्य तथा बिहार राज्य सार्वजनिक पुस्तकालय एवं सूचना केंद्र प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं।
- Book Format : Paperback
- ISBN : 978-81-260-4323-1.
- Book format: Paperback
- Language: Hindi
- Book Genre: Non fiction - Criticism
- Number of pages: 115
- Publisher: Sahitya Akademi
- Subscribe now :https://www.borrowbuybooks.com/subscription
- Whats on your mind ? : https://www.borrowbuybooks.com/leave-your-query
