Why Borrow ? : Avoid repeated cost on books buying or renting .You can take more risks in reading because you don’t have to commit to buying everything you read.If you don’t like a book, just take it back. Borrow Now
About book -'व्यापार' ही एक ऐसी चीज हैं, जिसने इस दुनिया में सबसे ज्यादा रंक से राजा बनाए हैं। पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को चलाने में, लोगों के जीवन का पालन- पोषण करने में इस दुनिया को बेहतर बनाने में सबसे महत्त्वपूर्ण योगदान किसी का है तो वह व्यापार' का ही है। व्यापार' एक सदैव गतिशील रहनेवाली प्रक्रिया है, जो सरहदों को मिटाती है, दिलों को एक करती है।
सभी व्यापारी भिन्न-भिन्न परिस्थितियों से अपने जीवन में आगे आए; कोई अत्यंत दुर्दम्य गरीबी में से आगे आया तो कोई अत्यंत धनवान् परिवार में पैदा हुआ, तो कोई अपने ज्ञान के बलबूते पर अपनी किस्मत बदलने में सक्षम हुआ। पर इन सब में एक बात समान थी, वह थी-जिद : परिस्थितियों को बदलकर रखने की, कुछ कर गुजरने की जिद। अपने परिश्रम, नवाचार, कर्मठता और दूरदर्शिता से इन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि हिम्मत से परिस्थितियाँ बदली जा सकती हैं। कई ऐसे उत्पादों का इन्होंने निर्माण किया, जिनके बगैर हम आज अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। इन कर्मयोगियों ने पूरे विश्व को जीने की राह बताई है। उद्यमशीलता के मूल मंत्र से अनुप्राणित यह पुस्तक पाठकों को भी इस क्षेत्र में सफल होने के लिए प्रेरित करेगी और इन कर्मयोगी व्यापारियों के कर्तव्य के प्रति नतमस्तक कर देगी। जीवन को नई दिशा देनेवाली इन प्रेरक कर्मयोगियों की गाथा पाठकों के जीवन में भी नई आशा का संचार करेगी तथा व्यापार उद्यमिता की मशाल हजारों लाखों पाठकों के दिलों में जलाएगी।
About author -खुद को गर्व से 'व्यापारी' कहनेवाले निलेशपरतानी (NP) ने 'Born to be Entrepreneur' इस उक्ति को अपने जीवन के हर पहलू में अंगीकार किया है। उन्होंने डिजाइनर ग्लास प्रोसेसिंग से लेकर रियल एस्टेट तक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी व्यापार यात्रा पिछले पंद्रह वर्षों से भी अधिक समय से अनवरत सफलतापूर्वक जारी रखी है। फ्यूचर ग्रुप एवं सीएनबीसी नेटवर्क द्वारा आयोजित भारत के प्रथम बिजनेस रियलिटी शो 'छोटा बिजनेस, बड़े सपने' में विजेता के रूप में चुनाव होने के बाद इन्हें फ्यूचर ग्रुप के चेयरमैन श्री किशोर बियाणी का मार्गदर्शन मिला और फिर एक शहर, एक राज्य की सीमाएँ लाँघते हुए इन्होंने अपना व्यापार देशव्यापी कर सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया।
उद्यमिता (Entrepreneurship) के बारे में बोलना, पढ़ना और लिखना इनका सबसे बड़ा पैशन (जुनून) है और अपने साप्ताहिक कॉलम 'जय व्यापार' द्वारा लाखों लोगों को इन्होंने उद्यमिता के पथ पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया है। व्यापारी होने के साथ ही निलेश परतानी (NP) एक असाधारण प्रेरक वक्ता एवं लेखक भी हैं और अपने प्रेरणादायी उद्बोधनों से देश-विदेश में समाज-जागरण का कार्य निरंतर कर रहे हैं।
About Author - Nilesh Partani
Book Format - Paper back.
Book genre : Non fiction , Self help
Language : Hindi
Publisher : Prabhat paperbacks.
Number of pages : 232
ISBN: 978-93-5186-474-5
Subscribe now : https://www.borrowbuybooks.com/subscription
Whats on your mind ? : https://www.borrowbuybooks.com/leave-your-query
