Ek Krantikari Vaigynanik EINSTEIN tatha uske vichar

0 (0 Reviews)
MRP.75 Rs. 38
  • Availability : In Stock
  • Author Name : S Chatterjee & T V Venkteshwaran
  • Available to : Purchase / Borrow
  • Book condition : Good condition preloved book

Why Borrow ? : Avoid repeated cost on books buying or renting .You can take more risks in reading because you don’t have to commit to buying everything you read.If you don’t like a book, just take it back. Borrow Now

  • About Book : सौ वर्ष पहले बर्न में पेटेंट क्लर्क के रूप में कार्यरत 26 वर्षीय युवा ने पाँच युग-प्रवर्तक शोध-पत्र लिखे जिन्होंने भौतिकी जगत में क्रांति पैदा कर दी। अलबर्ट आइन्स्टाइन द्वारा आपेक्षिकता का सिद्धांत और क्वांटम यांत्रिकी की खोज से वैज्ञानिक घटना की हमारी समझ की आधारभूत संकल्पनाओं को पुनर्परिभाषित किया गया यह क्रांति विज्ञान की अन्य शाखाओं में बदलाव की शुरुआत के लिए भी जिम्मेदार है। सुबोध रूप से लिखी गई, यह पुस्तक आइन्स्टाइन के पथ-प्रदर्शक कार्य, उनके जीवन और क्लर्क से क्रांतिकारी वैज्ञानिक बनने तक के और साथ-ही-साथ उनके जीवन काल के कम ज्ञात दृष्टिकोणों तथा समाज एवं राजनीति पर लेखन का दिलचस्प वृत्तांत है।
  • About Authors : डॉ. एस. चटर्जी भारतीय खगोलभौतिकी संस्थान (आईआईए), बेंगलुरु में अध्यापन कार्य से जुड़े हुए हैं। उनके कार्यक्षेत्र में गैलेक्सीय संरचना, प्रकाश प्रकीर्णन और प्रकाशिकी शामिल हैं। डॉ. चटर्जी ने वर्ष 1981 में भारतीय विज्ञान संस्थान से भौतिकी में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की और वर्ष 1955 में आईआईए में सेवा आरंभ की। उन्होंने 30 वैज्ञानिक शोध-पत्र, साथ ही साथ अनेक लोकप्रिय विज्ञान लेख लिखे हैं जिनमें से बहुत-से बांग्ला, कन्नड़ तथा तेलुगु भाषा में अनूदित किए जा चुके हैं।
  • डॉ. टी.वी. वेंकटेश्वरन विज्ञान प्रसार, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली में वैज्ञानिक हैं तथा तमिल व अँग्रेजी दोनों भाषाओं में बहुसर्जक विज्ञान लेखक हैं। उन्होंने 20 से अधिक लोकप्रिय विज्ञान पुस्तकें लिखी हैं और कुछ शोध प्रकाशन भी उनके नाम हैं। उनकी रुचि के क्षेत्रों में भारतीय भाषाओं में विज्ञान के प्रति समझ तथा विज्ञान के इतिहास को लोकप्रिय बनाना शामिल है।
  • Translator :डॉ. धर्मेन्द्र कुमार वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वह विज्ञान विषयों में मानक शब्दावली के निर्माण कार्य से जुड़े सहायक, अनुवाद तथा विज्ञान लेखन के साथ-साथ विशेषज्ञ के रूप में एनसीईआरटी, इग्नू, एम्स, केंद्रीय हिंदी संस्थान तथा अन्य शैक्षिक संस्थानों से भी जुड़े हैं।
  • ISBN :812376853-2
  • Book format: Paperback
  • Language: Hindi 
  • Book Genre: Non fiction - Biography 
  • Number of pages: 160
  • Publisher: National book trust 
  • Subscribe now: https://www.borrowbuybooks.com/subscription
  • What’s on your mind ? : https://www.borrowbuybooks.com/leave-your-query

Check your subscription plan


Learn more Whatsapp your query

Buy Now