Why Borrow ? : Avoid repeated cost on books buying or renting .You can take more risks in reading because you don’t have to commit to buying everything you read.If you don’t like a book, just take it back. Borrow Now
About Book : सच हुए सपने 20 ऐसे आदर्श लोगों की कहानी है, जो भारत की तसवीर बदलने निकले हैं और इस मिशन को पूरा करने के लिए ये लोग उद्यमी की तरह सोचते हैं। इन सभी में एक बात समान है कि ये सभी मानते हैं कि मैनेजमेंट के सिद्धांत व्यापार में ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों को भी श्रेष्ठ तरीके से करने में मदद करते हैं। इन सभी लोगों का मानना है कि सामाजिक परिवर्तन केवल एक व्यक्ति की पहल द्वारा ही शुरू होता है। वह सामान्य व्यक्ति विषम परिस्थितियों से ही निकलकर आगे आता है और पहल करता है।
विंदेश्वर पाठक ने कर दिखाया, अरविंद केजरीवाल ने कर दिखाया, शाहीन मिस्त्री ने कर दिखाया,
About Author : रश्मि बंसल एक सफल लेखिका, उद्यमी एवं युवा विषयों की विशेषज्ञ हैं तथा युवाओं की प्रसिद्ध इंटरनेट पत्रिका ‘जैम’ (Just Another Magazine—JAM) की संपादक व सहसंस्थापक हैं। वह लंबे समय से युवाओं के कॅरियर और उद्यमशीलता पर लिख रही हैं तथा उनके लेख अनेक प्रतिष्ठित बिजनेस पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। वह यू टी.वी. बिजनेस पर ‘स्टे हंग्री’ शो भी होस्ट कर चुकी हैं तथा प्रवास के दौरान लगातार युवाओं से मिलते हुए उन्हें प्रेरणा देती हैं। यह तथा उनकी पूर्व प्रकाशित पुस्तकें ‘स्टे हंग्री स्टे फूलिश’ तथा ‘जीरो टु हीरो’ बेस्टसेलर रही हैं व इनकी 5 लाख से अधिक प्रतियाँ बिक चुकी हैं। इनके दस भारतीय भाषाओं में अनुवाद प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने सोफिया कॉलेज, मुंबई से अर्थशास्त्र में स्नातक व आई.आई.एम., अहमदाबाद से एम.बी.ए. किया है। वह मुंबई में रहती हैं। उनकी इ-मेल है—rashmi.bansal@gmail.com। उन्हें www.twitter.com/rashmibansal व उनके ब्लॉग youthcurry.blogspot.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Book format: Paperback
Language: Hindi
Book Genre: Nonfiction, Short biogarphies ,Business
Number of pages: 375
Publisher: Rashmi Bansal
ISBN : 9789350481219
Subscribe now :https://www.borrowbuybooks.com/subscription
Whats on your mind ? : https://www.borrowbuybooks.com/leave-your-query
