Why Borrow ? : Avoid repeated cost on books buying or renting .You can take more risks in reading because you don’t have to commit to buying everything you read.If you don’t like a book, just take it back. Borrow Now
About book : छह बीघा जमीन ओड़िया के अप्रतिम कयाकार फर्कीरमोहन सेनापति द्वारा लिखित कालजयी उपन्यास छमाण आठगुट का हिन्दी अनुवाद है। इस उपन्यास को लेखक ने पचपन बरस की पूरी परिपक्य अवस्था में लिखा था और इसके बाद बीस बरस जिए थे अंग्रेजी की अत्यंत स्वल्प और सामान्य शिक्षा लेकर बह ओडिशा के विभिन्न भागों में शासन कार्य का भार संभालते रहे थे और इस प्रकार उन्होंने जनता की दशा का प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त कर लिया था इस भरपूर और बहुरंगी अनुभव की आ्मसात् करने से जो फल प्रसूत हुआ, यही है यह छह बीघा जमीन ।
चित्रण-दोषों से सर्वथा मुक्त चरित्रांकन, वास्तविकता के लिए गए जीवन-चित्र तथा लेखक की अनुकरणीय शैली ने छह बीघा जमीन को कला के परम उत्कर्ष की एक कृति बना दिया है। कालांतर में इस कथा तथा इसमें विवेचित समस्याओं की अर्थवत्ता का महत्व घट सकता है, परंतु मानव-स्वभाव के मौलिक तथ्य तथा जीवन के मौलिक मूल्य फिर भी सदा बने रहेंगे और ओडिया साहित्य के चरम उत्कर्ष की एक कृति के रूप में इस पुस्तक ने आकर-साहित्य का जो पद प्राप्त किया है उसके गुण सदा अक्षुण्ण रहेंगे।
About Author :फकीरमोहन सेनापति (1843-1918) ओड़िया भाषा और साहित्य में युग
निर्माता साहित्यकार के रूप में प्रतिष्ठित हैं । हालांकि उन्होंने ओडिया साहित्य की प्राय सभी विधाओं में अपनी कलम चलाई, लेकिन ओडिया गल्प के जनक के रूप में उन्हें ज्यादा याद किया जाता है वे प्रथम ओडिया कवि हैं, जिन्होंने जनजातीय जीवन पर गीत लिखे-सांसारिक जीवन को छदबद्ध करनेवाले भी वे पहले कवि है। उनकी रचनाओं में आम जन-जीवन के चित्र मिलते हैं । उन्होंने असंगत रीति-रिवाजों एवं अधविश्वासों और तथाकथित सभ्य समाज की बुराइयों पर प्रहार किया। बादला और संस्कृत से ओडिया में अनुवाद के अलावा उनकी प्रकाशित कृतियों में उत्कल ब्राह्मण पुष्पमाला. पूजाफूल एवं उपहार (काव्य), छमाण आठगुत, लछमा मामु एवं प्रायश्चित्त (उपन्यास), अनेक कहनी-संग्रह और कुछ निबंध प्रमुख है।
छह बीघा जमीन की यह हिन्दी प्रस्तुति प्रतिष्ठित अनुवादक युगजीत नवलपुरी द्वारा की गई है जिसके पाठ में हमें मूल का-सा आस्वाद मिलता है।
ISBN :987-81-260-2129-2.
Book format: Paperback
Language: Hindi
Book Genre: Literature fiction novel.
Number of pages: 144
Publisher: Sahitya akademi.
Weight : 220gm
Subscribe now :https://www.borrowbuybooks.com/subscription
Whats on your mind ? : https://www.borrowbuybooks.com/leave-your-query
