Teen Laghu upnyas By Mamta kaliya

0 (0 Reviews)
MRP.150 Rs. 75
  • Availability : In Stock
  • Author Name : Mamta kalia
  • Available to : Purchase/ Borrow
  • Book condition : Good condition preloved book

Why Borrow ? : Avoid repeated cost on books buying or renting .You can take more risks in reading because you don’t have to commit to buying everything you read.If you don’t like a book, just take it back. Borrow Now

About book : तीन लघु उपन्यासों में एक पत्नी के नोट्स, लड़कियाँ, प्रेम कहानी आदि उपन्यास सम्मिलित हैं. 

एक पत्नी के नोट्स’ वैसे तो आजकल प्रचलित कहानी के वर्गीकरण के हिसाब से लंबी कहानी कहलाएगी; लेकिन यह कहानी से ज़्यादा किसी पॉपुलर फिल्म की स्क्रिप्ट के नज़दीक पड़ती है। हाथ आ जाने पर इस कहानी की रोचकता पाठक को बहा ले जाती है और इस बात की लगभग गारंटी है कि पाठक इसे एक बार में पूरा पढ़े बगैर नहीं छोड़ सकेगा। आजकल किसी भी पत्रिका में छपी लंबी कहानी को पढ़ने से पहले जिस तरह हिम्मत जुटानी पड़ती है, पाठकीय धैर्य और साहस का आवाहन करना पड़ता है, उसके ठीक उलटे इस कहानी में पहले वाक्य से ही मन लगने लगता है। कहानी शहरी पाठक के लिए है। वह सीधे शुरू होती है बिना भूमिका के। कहानी में संदीप है, जो आई.ए.एस. अधिकारी है और उच्च-मध्यवर्ग में संगीत, साहित्य, कला के बारे में जितनी सुरुचि अच्छे सामान्य ज्ञान, बढ़िया पुस्तकों, कैसेटों, म्यूज़िक, कंसर्ट और कल्चर इंडस्ट्री पर अद्यन नज़र रखने से बनती है, उतनी उसके पास है। अच्छी ज़बान हाज़िरजबाबी और आकर्षक व्यक्तित्व ऊपर से। बहरहाल निम्न मध्यवर्ग की गंभीर, सीधी, निश्छल लड़की कविता उसके तेज़ तर्रार ‘इनीशिएटिव’ के आगे समर्पित हो जाती है।कहानी के विषय में ज़्यादा महत्त्वपूर्ण है उसकी वस्तु। लेखिका व्यंग्य का इस्तेमाल चरित्राकंन के लिए लगभग एक पैने औज़ार की तरह करती है। साहित्य में जो कुछ भी ‘रोचक’ और ‘लोकप्रिय’ है, उसे मानमूल्यरहित घोषित करना हिंदी में एक आदत-सी है। लेकिन व्यंग्य की एक सी सधी हुई किंतु दबी-दबी सी धार चरित्राकंन के भीतर ही लेखिका के निस्संग और पैने मंतव्य को साफ तौर पर रख देती है। (From book )

About Author :ममता कालिया चर्चित रचनाकारप्रमुख कृतियाँ

उपन्यास - 'बेघर', 'नरक दर नरक', 'प्रेम कहानी', 'एक पत्नी के नोट्स', 'लड़कियाँ', 'दौड़'

कहानियाँ :"छुटकारा', 'सीट नंबर छह, 'बोलने वाली औरत', 'निर्मोही", 'दस प्रतिनिधि

कहानियाँ', 'ममता कालिया की कहानियाँ (दो खंड) अब तक अनेक सम्मान मिले हैं, जिनमें से कुछ हैं : 'यशपाल कथा सम्मान','सावित्री बाई फुले सम्मान', 'साहित्य भूषण सम्मान

कई शहरों की खाक छानने के बाद अब दिल्ली में रहते हुए स्वतंत्र लेखन.

Book format: Paperback.

Language: Hindi.

Book Genre: Literary fiction novel.

Number of pages: 196

Publisher: Kitabghar prakashan. 

ISBN :978-81-89859-23-7

Subscribe now :https://www.borrowbuybooks.com/subscription

Whats on your mind ? : https://www.borrowbuybooks.com/leave-your-query

 

 

Check your subscription plan


Learn more Whatsapp your query

Buy Now